पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल पर जाने को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने किया मतदान

हड़ताल पर जाने को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने किया मतदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे कर्मचारी बोले - सरकार कर रही है श्रम कानूनों का उल्लंघन

भास्कर संवाददाता | सागर

रेलवे में कर्मचारियों की विरोधाभासी नीतियों, 7 पे कमीशन, एनपीएस, पीपीपी, एफडीआई और निजीकरण के विरोध में हड़ताल किए जाने को लेकर वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डब्ल्यूसीआरइयू) द्वारा शुक्रवार को मतदान कराया गया। इस दौरान डब्ल्यूसीआरइयू के पदाधिकारियों ने सागर, खुरई, जरूआखेड़ा, ईशुरवारा, मकरोनिया, मालखेड़ी से डांगी डहर स्टेशनों पर हड़ताल में जाने के लिए मतदान कराया गया। रेलवे के सभी विभागीय कर्मचारियों ने भी हड़ताल के पक्ष में मतदान किया है। यूनियन उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने बताया कि किस तरह सरकार कर्मचारियों के विरोध में कार्य कर रही है। सरकार द्वारा श्रम कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है। पूंजीपतियों को लाभ दिलाने के लिए श्रम कानूनों में चुपचाप बदलाव किया जा रहा है।

केंद्रीय समिति रेल मंत्री को हड़ताल पर जाने का देगी नोटिस : पाण्डेय ने बताया कि मतदान के बाद एआईआरएफ की केंद्रीय समिति 11 मार्च को रेल मंत्री को अनिश्चित कालीन हड़ताल का नोटिस देगी। यदि नोटिस के बाद भी मांगे नहीं मानी जाती है, तो 11 अप्रैल को सुबह 6 बजे रेल का चक्काजाम कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। अध्यक्ष अनिल यादव अध्यक्ष, सचिव नवीन तिवारी और मंडल उपाध्यक्ष रसीद खान ने बताया कि सागर उपसंभाग में शुक्रवार को किए गए मतदान में लगभग 850 लोगों मतदान में शामिल हुए। लगभग 95 फीसदी रेलवे कर्मचारी ने मतदान किया है।

खबरें और भी हैं...