पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रावास, मदरसों, आश्रमों को 6 माह का खाद्यान्न आवंटित

छात्रावास, मदरसों, आश्रमों को 6 माह का खाद्यान्न आवंटित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर ने लीड संस्था को पुर्नआवंटन के आदेश जारी किए

भास्कर संवाददाता | सागर

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा सागर जिले में मार्च से अगस्त 2016 तक 6 महीने के लिए खाद्यान्न कोटा आवंटित किया है। कलेक्टर विकास नरवाल ने जिले में प्राप्त खाद्यान्न कोटे को लीड संस्थावार पुर्न आवंटन करते हुए जिले के छात्रावासों, मदरसों व आश्रमों में निवासरत अंत वासियों विद्यार्थियों को बीपीएल दर पर गेहूं उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं। जिला आपूर्ति नियंत्रक राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले को मार्च से अगस्त 2016 तक 6 महीने के लिए छात्रावासों के अंत वासी विद्यार्थियों के लिए 4008.84 क्विंटल गेहूं आवंटित हुआ है। जिसके लीड संस्थावार पुर्न आवंटन के अनुसार सागर नगर लीड को 300.30 क्विंटल गेहूं, केरबना को को 123.42 क्विंटल गेहूं, सुरखी को 140.58 क्विंटल गेहूं, राहतगढ़ को 99.00 क्विंटल गेहूं, मानकीसलैया को 165 क्विंटल गेहूं, मुडिया बंडा को 244.20 क्विंटल गेहूं, शाहगढ़ को 198 क्विंटल गेहूं, रहली को 99.00 क्विंटल गेहूं, गढ़ाकोटा को 198.00 क्विंटल गेहूं, खुरई को 260.04 क्विंटल गेहूं, मालथौन को 199.98 क्विंटल गेहूं, बांदरी को 33.00 क्विंटल गेहूं, देवरी को 66.00 क्विंटल गेहूं, केसली को 132.00 क्विंटल गेहूं और बीना को 194.04 क्विंटल गेहूं का आवंटन सौंपा गया है। जिले के सभी लीड संस्था प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि वें खाद्यान्न का शीघ्र उठाव कर चिन्हित बालिका छात्रावासों/आश्रमों / मदरसों में निवासरत अंत वासियों को 11 किलो ग्राम के मान से प्रतिमाह गेहूं का वितरण माह मार्च से अगस्त 2016 तक वितरित कराने की व्यवस्था करें।

खबरें और भी हैं...