पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

स्कूल निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोपक्षों में विवाद के चलते संघर्ष हो गया। इसमें 3 घायल हो गए। एक गंभीर को उज्जैन रैफर किया गया। एसआई बी.के. त्रिपाठी ने बताया कि रविवार शाम को ग्राम झरखेडी़ में स्कूल में निर्माण के लिए आई राशि का उपयोग नहीं करने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें लकडी़, धारदार हथियारों का उपयोग भी हुआ। घटना में राजाराम पिता रामलाल, रंजीत पिता हीरालाल, कनीराम पिता बग्गाजी सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए शासकीय चिकित्सालय लाए। राजाराम के हाथ में गंभीर चोट होने से रात करीब 10 बजे उज्जैन रैफर किया गया। पुलिस कनीराम की रिपोर्ट पर बालू पिता हीरालाल, बबलू पिता भेरूलाल, ओंकार पिता गोपाल, मदन पिता नंदाजी, राजाराम पिता रामलाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। इसी प्रकार राजाराम की रिपोर्ट पर बालू पिता भेराजी, कनिराम, अशोक पिता लालचंद, लालचंद पिता बग्गाजी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।

मारपीट में घायल से पूछताछ करती पुलिस।