पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री हनुमान सहस्त्रनाम पाठ कर अभिषेक किया

श्री हनुमान सहस्त्रनाम पाठ कर अभिषेक किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिदपुर|हनुमान अष्टमीपर नगर में विभिन्न आयोजन हुए। चौक बाजार स्थित श्रीरणजीत हनुमान मंदिर पर रूद्राभिषेक कर शृंगार किया गया। रविवार को फूलों से विशेष सज्जा कर कई तरह के फलों से वाटिका बनाई गई। वहीं सब्जी मंडी के पास श्री सिद्धविजय संकट मोचन हनुमान मंदिर पर हनुमान सहस्त्रनाम पाठ के साथ अभिषेक किया गया। घाटी मोहल्ला स्थित श्रीसंकटमोचन हनुमान मंदिर पर 56 भोग लगाया गया। श्रीखेडा़पति हनुमान, श्रीराधाकृष्ण मंदिर स्थित हनुमान, श्रीचौपडा़ हनुमान, किला मैदान श्रीबुधवारिया हनुमान, पटवारी कॉलोनी, भीमाखेडा़ आदि मंदिरों में भी संध्या आरती प्रसादी वितरण किया गया।