जनसंवाद में ग्रामीणों से हुए रूबरू
महिदपुर| ग्रामबरखेडा बुजुर्ग के पार्वती मंदिर में पुलिस प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इसमें आसपास के पांच गांवों के ग्रामीणों से पुलिस प्रशासन के अधिकारी रूबरू हुए। सत्र का शुभारंभ 12 बजे हुआ। इसमें बीट प्रभारी एएसआई मिथलेश वाजपेयी, एस.के. भगत ने चोरी की घटना अपराधों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। वहीं एसडीओपी आर.के. राय, टीआई राकेशमोहन शुक्ला ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात में वाहनों में मवेशी को लेकर गुजरते हैं। ग्राम रक्षा समिति में सदस्यों को जोड़ने की मांग की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण मौजूद थे।