पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा की आर्थिक स्थिति सुधारना चुनौती

नपा की आर्थिक स्थिति सुधारना चुनौती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरविकास के लिए प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण करना है। साथ में धूल मुक्त शहर बनाना, प्रतिदिन व्यवस्थित जलप्रदाय, पार्क बनाना, नपा की आर्थिक स्थिति को सुधारना, खाली पदों को भरना, नगर के जल प्रदाय के लिए सुरक्षित पानी का दोहन रोकना आदि कई चुनौतियां हैं। इनका समाधान नई परिषद को करना होगा। यदि ये सभी काम समय पर हो गए तो लोगों को इसका काफी फायदा मिलेगा।

नगर पालिका के चुनाव के परिणाम में भाजपा को बहुमत तो कांग्रेस का अध्यक्ष मिला है। इन्हे सफलता के साथ कई प्रकार के विकास के कामों को करने की चुनौती भी मिली है। इसे हल करने के लिए मिल कर प्रयास मशक्कत करना होगी। यहां पर नई परिषद के सदस्यों का चुनाव तो हो गया है लेकिन उनको कार्यभार ग्रहण करने के लिए अभी लगभग एक माह का इंतजार करना होगा। यहां पर वर्तमान परिषद का कार्यकाल 12 जनवरी को समाप्त होगा, उसके बाद ही नई परिषद अपना काम शुरू कर सकेगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नई परिषद के सामने जो प्रमुख चुनौती रहेगी उसमें नपा की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है, क्योंकि यहां पर वर्तमान में नगर पालिका के पास कई बार इस प्रकार की स्थिति बनती है कि कर्मचारियों के वेतन का भुगतान में देरी हो जाती है।

यहां पर करों की समय पर वसूली नहीं होने के कारण इस प्रकार की स्थिति बनती है। वहीं दूसरी ओर नगर के लोगों को जलप्रदाय करने वाले जलस्त्रोत शिप्रा नदी का पानी प्रतिवर्ष किसान फसल के लिए उपयोग कर लेते हैं। उसके बाद नगर में जलप्रदाय करने में नपा को गर्मी के समय दिक्कत होती है। इसके लिए स्थाई हल निकालना; नगर के लोगों की सबसे बडी़ समस्या यहां के आंतरिक मार्ग हैं। जहां डामरी करण हुआ जो पहली बारिश में उखड़ गया है, रही सही कसर नल जल योजना के दौरान पाइप लाइन बिछाने में पूरी हो गई। इस कारण प्रमुख मार्गों पर दुकानदारों लोगों को दिनभर उड़ती धूल का सामना करना पड़ रहा है।

नहीं हैं एक भी पार्क

नगरमें एक भी पार्क नहीं है। जहां नैनिहाल या रहवासी जाकर कुछ पल शांति से बिता सकें। पार्किंग के अभाव अतिक्रमण के चलते नगर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर यातायात बाधित होता है। इसके अतिरिक्त नपा को अपनी आय के साधन बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।