पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनरल स्टोर में आग, लाखों का माल जला

जनरल स्टोर में आग, लाखों का माल जला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिदपुरके एक जनरल स्टोर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात आग से करीब लाखों का सामान जल गया। 10 पानी के टैंकर एवं दो फायर ब्रिगेड से तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के मुताबिक चौक बाजार के पास राजेंद्र मार्ग पर सुमन जनरल स्टोर में शार्ट शर्किट से आग लग गई, जो अंदर ही अंदर सुलगती रही। रात में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने दुकान से धुआं उठते देखा तो संचालक को सूचना दी। इधर आसपास के रहवासी दुकानदार भी एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। सभी ने मिलकर आग बुझाने के प्रयास किए। जनरल स्टोर होने से अधिकांश सामग्री प्लास्टिक, पॉलीथिन की थी, साथ ही बरसाती भी रखी थी। इस कारण आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करना पड़ी। फायर ब्रिगेड के साथ ही पानी की पूर्ति के लिए करीब 10 टैंकर का उपयोग किया गया। इससे लगभग 3 घंटे में आग बुझ पाई। इधर नागदा से भी फायर फाइटर बुलवाया गया। आगजनी के दौरान लपटों का असर पास की किराना दुकान पर भी होता देख तुरंत खाली की गई। पानी की वजह से सामग्री भींग गई। वहीं पास के घरों में भी लपटों से कुछ नुकसान हुआ है। शुक्रवार को दुकान से जली हुई सामग्री का करीब 3 ट्रॉली मलबा कचरे में फेका गया। पुलिस प्रशासन अतिरिक्त तहसीलदार रामलाल मुनिया ने मुआयना कर पंचनामा बनाया। लाखों का नुकसान बताया गया। इसमें बरसाती, स्टेशनरी, खाद की थैलिया, जनरल सामग्री, फर्नीचर आदि जल कर खाक हो गई।

इनकारहा सहयोग

आगबुझाने में गश्त के दौरान तैनात एसआई बी.के. राठौर, आरक्षक अखिलेश, प्रवीण, हीरासिंह, नपा कर्मी, टैंकर संचालक महेंद्र शर्मा, नरेंद्र पाठक आदि सहित युवाओं की टीम, रहवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।

शिकायतपर सुनवाई नहीं हुई

मीटरसे फाल्ट होने के बारे में बिजली कंपनी को सूचना दी गई थी। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके चलते यह अग्निकांड हुआ। इस संबंध में बिजली कंपनी के एई एस.के. यादव ने बताया कि लाइनमैन ने दुकान जाकर समस्या दूर की थी। वहीं व्यापारियों को दुकान बंद करने के बाद मैन स्विच जरूर बंद कर देना चाहिए।

जनरल स्टोर आग की लपटों से इस तरह जल गया।

देर रात जनरल स्टोर पर लगी आग के दौरान एकत्रित हो गए लोग।