समझाइश से होगा प्रकरणों का निराकरण
भास्करसंवाददाता| महिदपुर
नेशनलमेगा लोकअदालत का आयोजन शनिवार को न्यायालय परिसर में किया जा रहा है। इसमें आपसी समझाइश सुलह के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इसके संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। संबंधितों को नोटिस भी दिए जा चुके हैं। अभिभाषक संघ अध्यक्ष संजय निर्वाणी, मीडिया प्रभारी राजेंद्रसिंह राजपूत ने पक्षकारों से लोक अदालत का लाभ लेने का अनुरोध किया है।
इनमामलों में होगा समझौता
विद्युतचोरी के मामले सुलझाए जाएंगे, बैंक की देनदारी के मामले, वैवाहिक पारिवारिक बंटवारे के विवाद, संपत्ति, सुखाधिकार से संबंधित विवाद, समय प्रकृति के विभिन्न आपराधिक मामले इनमें पुलिस एक्ट, मोटर यान अधिनियम, एक्साइज के मामले शामिल हैं।
पक्षकारोंको यह होगा फायदा
निराकृतसिविल मामलों के न्याय शुल्क वापस हो सकते हैं। इनमें हुए निर्णयों की अपील नहीं होती है; विद्युत चोरी के मामलों में अंतिम निर्धारित राशि में 30 प्रतिशत की छूट, ऐसे मामलों में गरीबी रेखा के नीचे होने की दशा में 75 प्रतिशत छूट, बैंक देनदारी में 50 प्रतिशत तक छूट का प्रस्ताव।
बड़नगर|न्यायालयपरिसर में शनिवार को नेशनल मेगा लोक अदालत का अयोजन होगा। इसके लिए संबंधित विभागों को पत्र जारी कर दिए गए हैं। इसका उद्देश्य न्यायिक मामले में लोगों को लोक आदलत में इसका लाभ ले सके।