चौक बाजार में सजेगी फलों की वाटिका
महिदपुर| हनुमानअष्टमी पर्व पर चौक बाजार स्थित श्रीरणजीत हनुमान मंदिर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन रखे गए हैं। शनिवार को हनुमानजी का रूद्र अभिषेक किया जाएगा। रविवार अष्टमी को आकर्षक शृंगार के साथ सुबह 8 बजे आरती होगी। इसके बाद फूलों से विशेष सज्जा कर 25 प्रकार के फलों से वाटिका बनाई जाएगी। शाम को महाआरती की जाएगी। इसके बाद महाप्रसादी का वितरण होगा। श्रीरणजीत हनुमान भक्त मंडल ने आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है।