पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित

पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लाककांग्रेस कमेटी झारडा महिदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आंजना धर्मशाला में बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष हीरालाल आंजना ने करते हुए कहा कि जनपद जिले में जितना हमारा लक्ष्य है। वर्तमान में कांग्रेस ने अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं उनके समर्थन में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को मेहनत कर सफलता अर्जित करना है। वहीं लगातार जनसंपर्क एवं लोगों की समस्याओं से अवगत होना और उनकी समस्याओं को निराकरण करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान बैठक में अनिल आंचल्या, दिनेश बोस, मांगीलाल कुमावत, नारायण बापू, रणछोड़ त्रिवेदी, विनोद धाडी़वाल, कय्यूम नागौरी आदि ने सुझाव दिए। प्रवक्ता अशोक बुरड़ ने बताया कि कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रमुख स्थानों पर आमसभा, रोड शो, जन संपर्क प्रमुख हाठ बजारों में नुक्कड़ सभा आयोजित होगी। संचालन महेंद्र आंजना ने किया। आभार मोहनलाल परमार ने माना।