- Hindi News
- अब महिदपुर की पूर्व पार्षद बच्चों को मुफ्त कोचिंग देंगी
अब महिदपुर की पूर्व पार्षद बच्चों को मुफ्त कोचिंग देंगी
आर्थिकरूप से कमजोर बच्चों की पढा़ई को प्रभावित नहीं होने देने के लिए नागदा में सीएसपी संतोष भदौरिया के आव्हान पर दैनिक भास्कर द्वारा सब पढे़ सब बढे़ अभियान में काफी संख्या में लोग संस्थाएं जुडी़ हैं। नागदा में आरंभ हुए इस अभियान से प्रेरित हो नगर की एक पूर्व पार्षद ने निशुल्क कोचिंग क्लास देने की ठानी है। वार्ड क्र. 3 में पूर्व पार्षद रही उषा जोशी कक्षा 1 से 10वीं तक के बच्चों को निशुल्क कोचिंग पढा़एंगी। इसके लिए जोशी ने आसपास के बच्चों से संपर्क कर कोचिंग देना भी आरंभ कर दिया है। इतना ही नहीं जोशी वर्ष 2008 में शासकीय कन्या उमा विद्यालय में निशुल्क सेवा दी है।
आपभी कर सकते हैं मदद
अगरआप या कोई संस्था किसी बच्चे की पढा़ई का खर्च उठाना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9926489623 पर संपर्क करें।
निशुल्क कोचिंग के लिए स्थल की दरकार
भाजपाजिला मंत्री महेश जोशी अपने सहयोगियों सेवानिवृत्त शिक्षकों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं कक्षा 10वीं 12वीं के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग देने की इच्छा रखते हैं। लेकिन बाजार में उपयुक्त स्थल के अभाव में यह कार्य आरंभ नहीं हो पा रहा है। यदि कोई इच्छुक हो तो उपयुक्त हॉल की सहमति देकर आगामी समय में होने वाली परीक्षाओं में अपना सहयोग दे सकते हैं।