- Hindi News
- भांनजों को बंधक बनाने वाला मामा गिरफ्तार
भांनजों को बंधक बनाने वाला मामा गिरफ्तार
महिदपुर |भांनजों कोबंधक बना कर रखने वाले मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टीआई राकेशमोहन शुक्ला ने बताया कि रविवार को सुबह जमालपुरा टोडी निवासी नाना चंद्रकांत ने नाती संजय प्रेमलता को पुत्र द्वारा रस्सी से बांध कर रखने की शिकायत की। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों बच्चे एक कमरे में रस्सी से बंधे थे कमरे पर बाहर से ताला भी लगा था। जिन्हे पुलिस की मदद से आजाद कराया। मामा पहले भी बच्चों से मारपीट करता था।