दो अलग-अलग स्थानों से मिली लाश
माकड़ौन | एकवृद्ध की लाश पाट के जंगल में मिली है। टीआई पीएस दालोदिया ने बताया कि शिवनारायण पिता चंपालाल(60) शनिवार रात अपने खेत पर सोने गया था। रविवार सुबह 11 बजे उसकी खून सनी लाश मिली है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी नाखून के निशान हैं। घटना में शिवनारायण पर किसी जानवर द्वारा शिकार बनाए जाने की संभावना है। मामले में मृतक के पुत्र दिनेश की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच कर रहे हैं। मौके पर वन विभाग के अमले एफएसएल अधिकारी अरविंद नायक ने भी जांच की है। पोस्ट मार्टम के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
युवक ने फांसी लगाई
इंगोरिया| एकयुवक द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर में दशरथ पिता रामाजी (40) का शव शनिवार रात 8 बजे एक पेड़ पर लटकता मिला। सुबह वह खेत का बटला तोड़ने गया था। पुलिस ने बताया कि फांसी लगाकर आत्म हत्या की है। पीएम के बाद मर्ग कायम कर शव परिजनों सौंपा। पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विवाहिताकी इंदौर में मौत
महिदपुर/झारडा| एकविवाहिता की इंदौर में स्वाइन फ्लू से मौत होना परिजनों ने बताया। जानकारी के अनुसार झारडा के पास ग्राम मकला निवासी 32 वर्षीय विवाहिता करीब दो माह से अपने मायके ग्राम देहरीपाल तहसील मोहनबडोदिया में थी। मृतक के पति बताया कि करीब 6 दिन पूर्व अचानक बीमार हो गई। जिसे उपचार के लिए पहले शाजापुर ले गए जहां से एम व्हाय, इंदौर रैफर किया। यहां पर स्वाइन फ्लू वार्ड में उपचार के दौरान 6 फरवरी की रात को मृत्यु हो गई। मामले में किसी चिकित्सक से चर्चा नहीं हो पाई।