शिविर में किया रक्तदान
महिदपुर | शासकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रम रखे गए थे। जिसमें अंतिम दिन बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों सहित स्टाफ ने भाग लेते हुए रक्तदान किया। प्राचार्य योगेंद्र मुखिया जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के डा पटेल डाॅ. पद्मसिंह पटेल, डाॅ. जाकिर उद्दीन अहिंगर, डाॅ. प्रभाकर मिश्रा, आशा सक्सेना, सुनीता चौहान, प्रकाश मोरे, राजेश माहोर, के आर पाटीदार, डाॅ. सुनीता चौहान, रेड रिबिन क्लब संयोजक सीएल हिंडोलिया, नपाध्यक्ष कय्यूम नागोरी, कैलाश राठी, सगीर बेग, राहुल मालवीय आदि सहित विद्यार्थी मौजूद थे। इसके पहले दो दिन सोमवार को रक्तदान पर डाॅ. डीसी सिसौदिया व मंगलवार को एचआईवी व एड्स पर डा राजश्री मुखिया के व्याख्यान हुए।