पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यालय में कृमि मुक्ति दिवस पर जानकारी दी

विद्यालय में कृमि मुक्ति दिवस पर जानकारी दी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| महिदपुर रोड

शासकीय उमा विद्यालय महिदपुर रोड में जिलाधीश के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के तहत स्वास्थ विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। विद्यालय में छात्रों को कृमि संक्रमण, स्वच्छता, हैंडवॉश की संपूर्ण जानकारी सुपरवाइजर डाॅ. सलीम मंसूरी द्वारा दी गई। विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं को कृमिनाशक गोली का वितरण कर बच्चों को गोलियां खिलाई गई। ग्राम पंचायत के सरपंच कमलसिंह पंवार ने इस दिवस पर बच्चों को बताया कि 2 से 19 वर्ष के बच्चों ने कृमि संक्रमण एक कृमिनाशक मीठी गोली का चबाकर सेवन करने से संभव है। जनपद सदस्य गोपालदास बैरागी ने कृमि छुटकारा सेहतमंद भविष्य हमारा का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य अशोक पोरवाल, शंकरलाल देवडा, एमसी धाकड़, जीएल मालवीय, आरपी कुमावत, बीएल सोलंकी, संगीता पासी सहित जनशिक्षक अनिल सेठिया, सुरेंद्र बिसेन, पंचा्रयत सचिव चुन्नीलाल परमार उपस्थित रहे। इसी प्रकार क्षेत्र अंतर्गत सभी शालाओं एवं आंगनवाड़ी ने भी कृमि दिवस के कार्यक्रम मनाया गया।

बच्चों को कृमिनाशक गोलियों का वितरण करते हुए अतिथिगण।

खबरें और भी हैं...