विद्यालय में सांस्कृ़तिक कार्यक्रम आयोजित
कृषि मंत्री को मंडी में चल रहे निर्माण कार्योें की जानकारी दी
महिदपुर रोड । नगर के शारदा नेहरु विद्यालय में सांस्कृ़तिक कार्यक्रम रखा गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थी द्वारा कई सांस्कृ़तिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम कि शुरुआत में अतिथियों ने सरस्वती पूजन किया। विद्यालय के संचालक प्रीतम लाल पंजाबी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की ग्रामीण क्षेत्र में भी अच्छी प्रतिभाएं उभरकर सामने आती है। अगर उन्हें अच्छी शिक्षा मिले अच्छे संस्कार मिले तो निश्चित ही प्रतिभाएं सफलता कि और अग्रसर होती है। उसी कडी़ में शारदा नेहरु विद्यालय में बच्चों को अच्छी शिक्षा दी है। उसका उदाहरण यह सांस्कृ़तिक कार्यक्रम देखा जा रहा है। अध्यक्षता बनवारी लाल शर्मा ने कि समारोह के मुख्य अतिथि पारस जैन व विशेष अतिथि अजीज, अशोक तलेरा, भेरूलाल बोथरा, हेमलता उपाध्याय उपस्थित थे। संचालन श्याम गुलाटी ने किया सांस्कृ़तिक कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठों व स्कूल स्टाॅफ का सहयोग रहा। अंत में आभार प्रीतम लाल पंजाबी ने माना। पुरस्कार वितरण किया।
उज्जैन | कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन मंगलवार शाम को अल्पप्रवास पर उज्जैन आए। मंडी सचिव सतीश पटेल ने कृषि मंडी में चल रहे निर्माण कार्यों व किसानों को दी जाने वाली सुविधा के साथ ही आय व आवक की जानकारी दी। सर्किट हाऊस पर मंत्री बिसेन की अगवानी मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड के संयुक्त संचालक चंद्रशेखर वशिष्ठ सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने की। मंडी सचिव पटेल ने बताया कि सीजन की शुरूआत हो गई है। नीलामी का समय बढ़ा दिया है। निरीक्षण के साथ ही शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। गेहूं की आवक हो रही है। बुधवार को मंडी में किसान 10 हजार बोरी नया गेहूं बेचने आए।
सरस्वती पूजन करते हुए अतिथि गण एवं उपस्थित छात्र छात्राएं।