पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुले में शौच मुक्त करने चलाया अभियान

खुले में शौच मुक्त करने चलाया अभियान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत तहसील को खुले में शौच कार्य से मुक्त करने के लिए खंड स्तरीय मैदानी अमले द्वारा अंचल में भ्रमण कर ग्रामीणों को अभियान चलाते हुए जागरूक किया जा रहा है। जनपद सीईओ हेमलता शर्मा ने बताया कि खंड क्षेत्र के 224 ग्रामों में एसडीएम जगदीश गोमे ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का ग्राम स्तरीय दल बनाया है। दल के अधिकारी, कर्मचारी रोजाना सुबह व शाम के समय ग्राम में भ्रमण कर खुले में शौच करने वाले ग्रामीणों को रोक कर उन्हें शौचालय निर्माण व उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वहीं एसडीएम गोमे व जनपद सीईओ शर्मा द्वारा भी अंचल में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्र में करीब 13 हजार शौचालय बनना है। जिसमें से लगभग 4 हजार शौचालयों का निर्माण आरंभ हो गया है।

जनपद सदस्य पर पद से पृथक करने की कार्रवाई
क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए जहां अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधि भी सहयोग प्रदान कर रहे है। वही एक जनपद सदस्य के असहयोगात्मक रवैये के चलते प्रशासन द्वारा पद से पृथक करने का प्रस्ताव बनाया गया। जानकारी के अनुसार नलखेड़ा निवासी रूगनाथ परमार क्षेत्र से जनपद सदस्य है। जो लोगों को प्रेरित करना तो दूर स्वयं भी शौचालय निर्माण में कोई रूची नहीं दिखाते हुए आनाकानी कर रहे है। ऐसे में एसडीएम कार्यालय द्वारा पद से पृथक करने का प्रस्ताव कलेक्टर को भेजा है।

खबरें और भी हैं...