गुरु ही सबके जीवन का निर्माण करते हैं -शर्मा
नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश
अंचल में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दी प्रस्तुति
भास्कर संवाददाता | महिदपुर
दिशा विकास हायर सेकेंडरी स्कूल का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव नन्हें पंख-ऊंची उड़ान थीम पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने धार्मिक, सांस्कृतिक, लोकगीत आदि के साथ ही नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। प्रस्तुति सिमरन वर्मा, उज्जल शर्मा, समीरा शेख, प्रेरणा जाटवा, अशकार उद्दीन, नाजमीन शेख, हसन शेख, हीना नागोरी, अनुष्का मंडोर, रिसिका माली, श्रीपाल राजपूत, हार्दिक प्रकाश प्रजापत ने मनमोहन प्रस्तुति दी। वार्षिक उत्सव पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष नगर पालिका कैलाश राठी, विशेष आमंत्रित अतिथि पार्षद विजय निर्वाणी, प्राचार्य नरसिंह भारद्वाज, पार्षद सगीर बेग एवं कार्यक्रम अध्यक्षता म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष अरूण बुरड़ ने करते हुए विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किये। अतिथियों का स्वागत संस्था निदेशक राजेश गुहा, प्राचार्य सीमा अवस्थी, गौरी परूलेकर ने किया। गुंजन उदीवाल द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथि परिचय संस्था प्राचार्य सीमा अवस्थी ने दिया। संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन वाचन शिक्षिका किरण बैरागी ने किया। संचालन इरफान खान ने किया। आभार प्रदर्शन संस्था संचालक डाॅ. अजय शर्मा ने माना ।
इनका हुआ सम्मान- संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर संस्था द्वारा स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिये दिशा श्रेष्ठ शिक्षक नरसिंह भारद्वाज को, पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रेष्ठ पत्रकार के पुरस्कार से अरूण बुरड़, सार्वजनिक क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए दिशा श्रेष्ठ जनप्रतिनिधि सम्मान से उपाध्यक्ष कैलाश राठी, पार्षद विजया निर्वाणी, पार्षद सगीर बेग को सम्मानित किया गया।
उपस्थित छात्र एवं मंचासीन अतिथिगण।
विद्यार्थियों को सम्मानित करते अतिथि