पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लापरवाही पर हेल्थ वर्कर को निलंबित करें

लापरवाही पर हेल्थ वर्कर को निलंबित करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यविभाग के हेल्थ वर्कर पर कार्य में लापरवाही बरतने पर समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। जनपद के नवीन सभागृह में बुधवार को कलेक्टर कविंद्र कियावत ने समीक्षा बैठक ली। दोपहर साढे़ 3 से करीब 7 बजे तक चली बैठक में विभागवार कार्यों की समीक्षा के तहत लापरवाही बरतने पर अधिकांश अधिकारियों को फटकार लगाई। वहीं बेहतर कार्य पर सराहना भी की। रणायरापीर के आरोग्य केंद्र के मल्टी परपरस हेल्थ वर्कर वसीम खान के लगातार अनियमित रहने पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की ही मीना जोकचंद को जानकारी पूर्ण नहीं बताने पर कक्ष से ही बाहर कर दिया। वहीं बीएमओ डॉ. एच.एच. गोयल को आयरन की गोलियों का स्कूलों में समय पर वितरण नहीं होने से फटकार लगाई। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग तीनों को समन्वय बनाकर कार्य करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर ध्यान देने की बात कही। पशु पालन विभाग द्वारा ग्राम पंचायतवार 80 दुग्ध समितियां बनाने की जानकारी दी। जो जिले मे सर्वाधिक है। इस डॉ. एम.एल. जाटवा की सराहना की। इस प्रकार एक के बाद एक विभागों की समीक्षा के साथ जनधन योजना के प्रचार-प्रसार, शासकीय भवनों की मरम्मत, पुताई के बारे में कहा; साथ ही अधिकारियों को मुख्यालय पर रहने के लिए सख्त निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एम.पी. पटेल, एसडीएम अभिषेक गेहलोत, तहसीलदार निधि वर्मा, नायब तहसीलदार सरिता लाल, सीईओ हेमलता मंडलोई सहित विकासखंड के अधिकारी मौजूद थे।

ढाईमाह में सुधार के प्रयास-झारडा, इंदोख,डेलची बुजुर्ग, महिदपुर रोड आदि में इस वर्ष के परिणाम काफी कमजोर रहे। शिक्षा विभाग से इस वर्ष के परिणामों में शत प्रतिशत रिजल्ट देने को कहा। इसके लिए आगामी ढाई माह में अच्छी मेहनत करने आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कक्षा तक लगाने के लिए निर्देशित किया।

मंगलवारको जनसुनवाई-प्रत्येक मंगलवारको ब्लॉक स्तर पर जनपद सभागृह में दोपहर 11 से 1 बजे तक जनसुनवाई होगी। एसडीएम गेहलोत ने बताया कि इसमें विकासखंड स्तर के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे समस्या का शीघ्र निराकरण होगा।

उपस्थित अधिकारी। फोटो-हिमांशु जेम्स

बैठक को संबोधिति करते कलेक्टर।