राहत की बारिश ने बढ़ाई सर्दी
माकड़ौन.दोपहरबाद शुक्रवार को अचानक आए मौसम में बदलाव में देखते ही देखते तेज हवाओं एवं बादलों की गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। इस बीच रात तक बिजली की आंख मिचौली चलती रही। मावठे की वर्षा से किसानों में खुशी की लहर दिखी। इसी प्रकार शनिवार को भी साप्ताहिक बाजार मावठे की भेट चढ़ गया। दोपहर 1.30 बजे से 3 बजे रुक-रुक कर बारिश होती रही। इससे ठंड हवाओं का दौर चलता रहा।
इधर कीचड़ बना परेशानी
महिदपुर.बेमौसमहुई बारिश ने जहां फसलों को राहत दी है, लेकिन नगर में कीचड़ फैलने से आफत में बदल गई। मुख्य मार्ग से लेकर गलियों में बारिश के बाद कीचड़ फैल गया। इससे वाहन चालकों सहित राहगीरों को निकलने में मशक्कत करना पडी़।
बारिश के चलते ढंका अनाज। फोटो-हिमांशु जेम्स
भास्कर संवाददाता. महिदपुर-झारड़ा
खाद, बिजली संकट से जूझ रहे किसानों के लिए दो दिन से खुशी बरस रही है। तहसील में कई स्थानों पर हुई बारिश ने पानी की कमी झेल रही गेहूं रबी की अन्य फसलों को बढा़ सहारा दे दिया। शुक्रवार रात सहित शनिवार सुबह दोपहर में अच्छी बारिश हुई। दोपहर बाद धूप निकल आई। इधर बारिश ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट आई है। इससे रहवासी गर्म कपड़े पहनने के साथ अलाव जलाते नजर आने लगे हैं।
यूरियाका इंतजार
करीबएक सप्ताह से सहकारी संस्थाओं पर किसान खाद के लिए चक्कर लगा रहे हैं। समय पर यूरिया नहीं मिल पाने से उत्पादन प्रभावित होगा। वर्तमान में करीब 20 हजार हेक्टेयर में गेहूं, 22 हजार हेक्टेयर में चने की बोवनी हो चुकी है। इसके लिए करीब 3 हजार टन यूरिया की सख्त आवश्यकता है। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एम.डी. बैरागी ने बताया कि जल्द ही यूरिया आने की संभावना है।