श्री हनुमान अष्टमी पर आयोजन
महिदपुर. नगरके हनुमान मंदिरों में अष्टमी के अवसर पर विभिन्न आयोजन होंगे। सुबह अभिषेक पश्चात आकर्षक शृंगार संध्या आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया जाएगा। चौक बाजार में श्रीरणजीत हनुमान मंदिर पर पुष्प सज्जा के साथ ही फलों की वाटिका बनाई जाएगी। सब्जी मंडी के पास श्री सिद्धविजय संकट मोचन हनुमान मंदिर पर हनुमान सहस्त्रनाम पाठ के साथ अभिषेक किया जाएगा। शाम को आरती बाद प्रसादी का वितरण होगी। इसी प्रकार नगर के घाटी मोहल्ला, खेडा़पति हनुमान, चौपडा़ हनुमान, किला मैदान, पटवारी कॉलोनी, भीमाखेडा़ आदि मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन होंगे।