- Hindi News
- गश्त के बावजूद नही रुक रही चोरी की वारदात
गश्त के बावजूद नही रुक रही चोरी की वारदात
महिदपुर रोड. पुलिसगश्त के बाद भी बस स्टैंड के समीप लगी दुकानों में आए दिन चोरियां हो रही हैं। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी को एक गारमेंटस की दुकान में चोरों ने पीछे की खिड़की को उचका कर लगभग 1 लाख कीमत के कपडे, जूते तथा अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया। जानकारी देते हुए दुकान संचालक लक्की भाई ने बताया कि उनकी इंदिरा मार्केट के मुख्य मार्ग पर स्थित गारमेंट्स की दुकान है। विगत रात चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार पर लगी खिड़की को उचका कर दुकान में रखे कपड़े, जूते तथा अन्य कीमती सामान जिनकी कीमत लगभग एक लाख की चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। जबकि पुलिस ने बताया कि प्रति रात्रि गश्त जारी है।
दुकान में बिखरा सामान। फोटो-मुकेशजायसवाल