पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साढ़े तीन हजार प्रकरणों का निराकरण

साढ़े तीन हजार प्रकरणों का निराकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वृहदलोक अदालत का आयोजन शनिवार को संपन्न हुआ। सुबह से शाम तक परिसर पक्षकारों से भरा नजर रहा था। चार खंडपीठों में करीब साढे़ 3 हजार प्रकरणों का निराकरण आपसी समझाइश सुलह के साथ हुआ। लोक अदालत आरंभ करने के पूर्व सरस्वती पूजन हुआ। न्यायाधीश एस.के. जैन की कोर्ट में करीब 80 लाख रुपए बिजली कंपनी के वसूल हुए। 14 मामलों में 14 लाख 47 हजार रुपए मोटर व्हीकल क्लेम के मिले; न्यायाधीश आर.एस. बघेल की कोर्ट में करीब 11 लाख 98 हजार रुपए नपा, बैंक आदि के वसूल हुए। इस तरह लोक अदालत में न्यायाधीश एस.के. जैन की कोर्ट में 2 हजार 222, न्यायाधीश आर.एस. बघेल की कोर्ट में 935, न्यायाधीश एम.ए. देहलवी की कोर्ट में 232, न्यायाधीश सुनयना श्रीवास्तव की कोर्ट में 162 प्रकरणों का निराकरण हुआ। इधर लोक अदालत के चलते नगर पालिका बिजली कंपनी की भी अच्छी वसूली हो गई। नगर पालिका की 188 प्रकरणों में करीब 4 लाख 51 हजार 724 रुपए बिजली कंपनी को 170 प्रकरणों में 30 लाख 90 हजार रुपए बकायादारों से 1972 मामलों में 47 लाख 58 हजार रुपए वसूल हुए। वहीं तहसील न्यायालय में 966 प्रकरणों का निराकरण हुआ।

5वर्ष पुराना प्रकरण सुलझा

चेकबाउंस के मामले में मनोहरसिंह जयंतीलाल का करीब 5 वर्ष से प्रकरण 4 लाख की वसूली के लिए चल रहा था। इसका निराकरण न्यायाधीश आर.एस. बघेल की कोर्ट में समझाइश के साथ साढे़ 3 लाख में हुआ। इसी कोर्ट में लक्ष्मी कॉलोनी निवासी रूपाबाई रवि जो करीब डेढ़ वर्ष से अलग रह रहे थे। आपसी सुलह के बाद प्रकरण का राजीनामा हुआ। न्यायाधीश एम.ए. देहलवी की कोर्ट में ग्राम पिपल्यानाथ के दादा-दादी पोते के मध्य मामूली विवाद के बाद से 2 वर्ष से प्रकरण चल रहा था। इसमें समझाइश के बाद राजीनामा हुआ। वहीं कासौन की रेखाबाई पति विक्रमसिंह को एक मुश्त 5 लाख रुपए भरण पोषण के दिलवा कर निराकरण कराया गया।

शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित न्यायाधीश अभिभाषक।