- Hindi News
- हमारे नए 8 पार्षद 10वीं से भी कम पढ़े लिखे
हमारे नए 8 पार्षद 10वीं से भी कम पढ़े-लिखे
हमारे नए 8 पार्षद 10वीं से भी कम पढ़े-लिखे
विशाल शर्मा | महिदपुर
परिषदमें इस बार केवल एक पार्षद स्नातकोत्तर तक शिक्षित है। बाकी हायर सेकंडरी, हाईस्कूल, प्राथमिक, माध्यमिक, साक्षर तक ही सीमित है। सबसे ज्यादा 10वीं तक पढ़ाई करने वालों की संख्या 5 है हाईस्कूल पढ़ने वाले 4 है। इसके बाद प्राथमिक, माध्यमिक साक्षर पार्षदों का नंबर है। स्नातकोत्तर 01, हायर सेकंडरी 04, हाईस्कूल 05, माध्यमिक 03, प्राथमिक 03, साक्षर 02 हैं।
आधादर्जन से अधिक गृहणियां संभालेंगी बागडोर- 50प्रतिशत आरक्षण के बाद से नई परिषद मे 9 महिलाओं को नगर सरकार चलाने मौका मिला है। इनमें से अधिकांश महिलाएं गृहिणियों के रूप में है। जो घर के साथ परिषद की बागडोर भी संभालेंगी। 3 महिलाएं ऐसी हैं, जो गृहिणी के साथ व्यवसाय से भी जुड़ी है। इनके साथ ही पुरुष वर्ग पर गौर करें तो 4 व्यवसाय से जुडे़ हैं। वही टेलरिंग, ट्रक ऑपरेटर, कृषक, मजदूर, विद्यार्थी भी शामिल हैं। गृहिणी 07, व्यवसायी 04, कृषक 02, टेलर 02, ट्रक ऑपरेटर, मजदूर विद्यार्थी 01 हैं।
31से 40 आयु वर्ग के ज्यादा- इसबार परिषद में 31 से 40 आयु वर्ग का दबदबा है। सबसे ज्यादा 31 से 40 साल की उम्र वाले 8 पार्षद शामिल हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर 41 से 50 साल की उम्र के 8 पार्षद हैं। 51 से 60 तीसरे चौथे स्थान पर 21 से 30 उम्र का है।
आयु वर्ग संख्या
21 से 30 01
31 से 40 08
41 से 50 07
51 से 60 02