- Hindi News
- प्रारंभिक शिक्षा मातृभाषा में जरूरी सुखवाल
प्रारंभिक शिक्षा मातृभाषा में जरूरी सुखवाल
अभिभावक सम्मेलन में नए कक्ष का उद्घाटन
महिदपुररोड|विद्वानों कामत है कि बच्चों को प्रारंभ में शिक्षा उसकी मातृभाषा में ही देना उचित रहता है, ताकि वह समझ सकें और व्यक्त भी कर सकें। यह बात ग्राम कसारी में आयोजित अभिभावक सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उज्जैन के सरस्वती हाईस्कूल के प्राचार्य जगदीशचंद्र सुखवाल ने कही। अध्यक्षता कर रहे जिला प्रमुख सत्यनारायण चक्रधारी ने कहा पात्र नहीं पात्रता का संस्कार हम विद्यालय में देते हैं। सम्मेलन को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अभावग्रस्त कन्या गरीब व्यक्तियों को शिवनारायण व्यास धराड़ ने कंबल भेंट किए। अतिथियों ने नए कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन भी किया। अतिथियों का स्वागत जितेंद्रसिंह चंद्रावत, शिवपुरी गोस्वामी, ईश्वरलाल डांगी आदि ने किया। स्वागत भाषण विद्यालय का प्रतिवेदन भगतसिंह चौहान एवं शांतिलाल शर्मा ने किया। संचालन बालूसिंह चौहान ने किया। आभार प्रधानाचार्य कमलेश व्यास ने माना।