चलती बाइक में आग, चालक सुरक्षित
महिदपुर रोड. महिदपुररोड कस्बे से खेती का सामान लेकर बाइक से गुडभेली निवासी रामचंद्र शर्मा महिदपुर रोड-ताल मार्ग से अपने गांव जा रहे थे। तभी ग्राम डेलवास के समीप बाइक में ब्रेक लगाने पर हुए शार्ट सर्किट के कारण पेट्रोल नली के सहारे टैंक में आग लग गई। इससे बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।