- Hindi News
- डीबीटीएल योजना 1 जनवरी से शुरू होगी समग्र आईडी को भी किया अनिवार्य
डीबीटीएल योजना 1 जनवरी से शुरू होगी समग्र आईडी को भी किया अनिवार्य
गैस सिलेंडर के लिए भरने होंगे दो फॉर्म
भास्करसंवाददाता|महिदपुर
गैसउपभोक्ताओं को अपने सिलेंडर की डिलेवरी नियमित रखने के लिए अगले एक महीने कार्यालयों के चक्कर काटना पड़ सकते हैं। इसकी वजह दो तरफ के फॉर्म हैं, जो भरवाए जाना है। 1 जनवरी से सब्सिडी का पैसा सीधे खाते में ट्रांसफर करने की योजना जिले में फिर लागू हो रही है, इसके लिए उपभोक्ताओं को बैंक खाते को एलपीजी कनेक्शन से लिंक करवाना पड़ेगा। हालांकि इस बार आधार कार्ड जरूरी नहीं है, लेकिन बैंक और एजेंसी पर फॉर्म भरकर देना होगा।
उधर गैस वितरण से समग्र आईडी को भी जोड़ दिया गया है। पिछले साल स्कूलों में बच्चों का समग्र आईडी मांगने पर अभिभावकों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत और जनपद पंचायतों के चक्कर काटना पड़े थे। कई लोगों को महीनों बाद भी आईडी नहीं मिले थे। अब गैस उपभोक्ताओं को अनिवार्य करने से इन्हें भी आईडी लेने के लिए मशक्कत करना होगी। हालांकि जो पूर्व से आईडी निकलवा चुके हैं, उन्हें सिर्फ गैस एजेंसी पर जाकर एक फार्म मात्र भरना होगा। फिलहाल तो आईडी नहीं देने पर गैस सिलेंडर देना बंद नहीं किया जाएगा, लेकिन भविष्य में कभी भी आईडी के अभाव में सिलेंडर वितरण रोका जा सकता है। इस संबंध में तहसील के एजेंसी संचालकों की बैठक सहायक आपूर्ति अधिकारी एन.एल. धारू द्वारा ली गई, इसमें सारी कार्रवाई से अवगत कराया गया।
निर्धारितप्रारूप में देना है जानकारी- एजेंसीसंचालकों को समग्र आईडी बैंक के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रारूप वितरित किया गया। उपभोक्ताओं को केवल अपनी बैंक पासबुक एजेंसी पर ले जाना है। एजेंसी स्टाफ अपने-अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रारूप में जानकारी भरने में मदद करेंगे।
^स्थानीय एजेंसी संचालकों की बैठक लेकर जानकारी दी गई है। वहीं बैंकों को भी वरिष्ठ कार्यालय से निर्देशित किया गया। एन.एल.धारू, सहायकआपूर्ति अधिकारी, महिदपुर