किशनगढ़ मंदिर पर 251 कंबल बांटे
किशनगढ़ मंदिर पर 251 कंबल बांटे
महिदपुररोड. किशनगढ़स्थित भादवा माता के दरबार में महावीर मानव सेवा समिति के तत्वावधान में 251 कंबल लकवाग्रस्त मरीजों को समिति सदस्यों ने भेंट किए। समाजसेवी सौभाग्यमल कांठेड़, बाबूलाल कोचर, बाबूलाल बोथरा, संदीप डूंगरवाल, अनिल सर्राफ, नीलेश भंडारी, राजेश कांठेड़, परवेश चत्तर, मनोहरलाल कोचर, यतींद्र भंडारी, बसंत जैन आदि उपस्थित थे। मंदिर समिति के अध्यक्ष सरपंच प्रतापसिंह सोलंकी ने महावीर मानव सेवा समिति के सदस्यों का स्वागत किया।