- Hindi News
- 500 आयंबिल तप पूर्णाहुति पर वरघोड़ा निकाला
500 आयंबिल तप पूर्णाहुति पर वरघोड़ा निकाला
500 आयंबिल तप पूर्णाहुति पर वरघोड़ा निकाला
झारड़ा.आयंबिल तपपूर्णाहुति के अवसर पर जैन मंदिर से वरघोडा मंगलवार को निकला। इस प्रसंग पर तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन पूज्य साध्वी श्री अर्चपूर्णाश्रीजी मसा आदि ठाणा की निश्रा में नेमीचंद रामसना परिवार द्वारा किया गया। ग्राम की लक्ष्मीबहन के 500 आयंबिल तप पूर्ण होने अर्पिता संघवी 11 फरवरी 15 को इंदौर में दीक्षा ग्रहण करने के उपलक्ष्य में वरघोड़ा निकाला गया। प्रतापगढ़ से आए बैंड ने भजनों की प्रस्तुति से समा बांधा। वही इंदौर से आए नृतक आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाएं ढोल की थाप पर नृत्य कर रही थीं। हाथी पर बैठी तपस्वी बहन सभी का अभिवादन स्वीकार रही थी। ग्राम पंचायत, मुस्लिम समाज द्वारा आयोजक परिवार जैन संघ का स्वागत किया गया। माणकलाल चौरड़िया, विजय सोनी ने संघ पूजा की। वरघोड़े की समाप्ति पर धर्मसभा में तपस्वी की अनुमोदना के साथ बहुमान किया गया। जैन श्रीसंघ द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट किया। ग्राम की त्रिशला महिला मंडल सहित पिपलोन, आगर, महिदपुर, आलोट के संघ द्वारा भी बहुमान किया गया। संचालन सुरेश चौरड़िया ने किया। आभार नंदन रामसना ने माना।