पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 जमाअतों के 72 सदस्यों ने जानकारी दी

11 जमाअतों के 72 सदस्यों ने जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमाअत मुस्लिम नागोरियान की कॉन्फ्रेंस में देशभर से जमाअत पहुंची

महिदपुर|दोदिवसीय ऑल इंडिया जमाअत मुस्लिम नागोरियान की कॉन्फ्रेंस का आयोजन स्थानीय जमाअते मुस्लिम नागोरियान में हुआ। कार्यक्रम में देशभर से आई 11 जमाअतों के 72 सदस्यों ने अपना परिचय देते हुए जमाअतों की गतिविधियों की जानकारी दी। सभी सदस्यों ने नागौरी पब्लिक स्कूल एवं मदरसों का अवलोकन किया। रात में नमाजे ईशा के बाद जमाअत खाने में आम लोगों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जामिया इस्लामिया स्कूल के बच्चों द्वारा कुरान पाक की आयतों के साथ हमदो शाना पढ़ी गई। सभी जमाअतों के सदर को उज्जैन नागौरी एवं महिदपुर जमाअत की ओर से स्वागत किया गया। कॉन्फ्रेंस में ऑल इंडिया जमाअत के पदाधिकारियों को सभी की सहमति से निर्विरोध चुना गया। इसमें नवनिर्वाचित सदर मो. यूसुफ याकूब भरूच गुजरात, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक सा. वंथली गुजरात, उपाध्यक्ष निसार एहमद नागौरी महिदपुर, मो. सलीम नागौरी बासनी राजस्थान, सचिव मो. रियाज जूनागढ़ गुजरात, संयुक्त सचिव मो. अंजुम वंथली गुजरात, कोषाध्यक्ष मो. फारूक अहमदाबाद, गुजरात को चुना गया।

इस अवसर पर ऑल इंडिया नागौरी एज्युकेशन कमेटी का भी गठन किया गया। इसमें डॉ. शाहिद हुसैन नागौरी उज्जैन, अबुल हसन नागौरी महिदपुर, मो. इकबाल नागौरी बासु गुजरात, मो. शब्बीर नागौरी महिदपुर, मो. जावेद बासनी राजस्थान को सदस्य बनाया गया। कमेटी के मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना, कुरीतियों को दूर करना, समाज में नेक कामों को बढ़ावा देना और बुराइयों से रोकना को बताया। पूर्व ऑल इंडिया नागौरी जमाअत के सदर मोईद्दीन सा. ओवर सियर उज्जैन एवं मो. इब्राहिम किलेदार गुजरात ने अनुभवों से अवगत कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय समाजजनों ने शिरकत की। संचालन मो. शब्बीर नागौरी ने किया। जानकारी जमाअते मुस्लिम नागोरियान के सचिव एवं कोषाध्यक्ष मो. सलीम नागौरी ने दी।

उपस्थित समाजजन। इनसेटसंबोधितकरते अतिथि।