पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आक्रोशित सफाईकर्मी ने की सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी

आक्रोशित सफाईकर्मी ने की सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नोटिसदेने की बात पर सफाईकर्मी एकजुट होकर आक्रोशित हो गए। सफाईकर्मियों ने सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी कर अवकाश पर जाने की बात कही। विवाद बढ़ता देख नपाध्यक्ष टीआई ने मध्यस्थता की, तब कहीं जाकर मामला सुलझा।

सीएमओ प्रमोद बरूआ की बार-बार नोटिस देने की धमकी के साथ तानाशाही रवैए से आक्रोशित सफाई कर्मी नाराज होकर नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को दोपहर 3 बजे नारेबाजी करने लगे। नाराज सफाईकर्मियों ने दो दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का आवेदन तैयार कर लिया था। इसे देने सीएमओ बरूआ के पास गए। सीएमओ बरूआ ने जहां कक्ष में आकर आवेदन देने की बात कही। वहीं कर्मचारी परिसर में बुला रहे थे। ऐसे में विवाद बढ़ गया सफाई कर्मियों ने सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी कर दी। सफाईकर्मियो ने बताया कि सीएमओ बरूआ द्वारा बात बात पर नोटिस देने का डर बताया जाता है। मूल पद के कर्मचारियों से अन्य कार्य कराए जाते हैं। वहीं प्रबुद्धजन के प्रति अनर्गल बाते कही जाती है। इधर विवाद की खबर लगते ही नपाध्यक्ष कय्यूम नागौरी, टीआई राकेशमोहन शुक्ला मौके पर पहुंचे। जहां सफाईकर्मियों को समझाइश दी नगर हित में अवकाश पर नहीं जाने को कहा। इस दौरान सीएमओ बरूआ भी कक्ष के बाहर आए। जहां स्वास्थ्य निरीक्षक उमेश दावरे सीएमओ बरूआ अपना अपना पक्ष रखते समय दोनों के तेवर काफी तीखे दिखे। उनका कहना था कि बेवजह दवाब बना रहे हैं। आखिरकार नपाध्यक्ष के आश्वासन के बाद मामले ठंडा हुआ। कुछ मांग संबंधी आवेदन लेकर विचार करने की बात कही।

बेवजह दवाब बना रहे

^स्वाइन फ्लू के प्रकोप पर रहवासियों की शिकायत निरीक्षण के बाद ही काम नहीं करने पर नोटिस की बात कही थी। कर्मचारी बेवजह दबाव बनाने के साथ दुष्प्रचार कर रहे हैं। प्रमोदबरूआ, सीएमओ, महिदपुर

अपना पक्ष रखते सीएमओ स्वास्थ्य निरीक्षक। फोटो-हिमांशु जेम्स