जिनेंद्र भक्ति महोत्सव आज से
पांच दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन जलयात्रा व भजन संध्या होगी
भास्कर संवाददाता | नागदा
पांच दिवसीय जिनेंद्र भक्ति महोत्सव की शुरुआत शनिवार से हो जाएगी। राष्ट्रसंत आचार्य लेखेंद्रसूरीश्वर मसा, मुनि मृगेंद्रविजय मसा, साध्वी अनंतगुणाश्रीजी मसा, अक्षयगुणाश्रीजी मसा, समकितगुणाश्रीजी मसा, भवितगुणाश्रीजी मसा आदि साध्वीश्री की निश्रा में महिदपुर मार्ग स्थित नाकोड़ा पार्श्वनाथ जैन मंदिर में होने वाले आयोजन के तहत सुबह 9 बजे जलयात्रा निकलेगी।
शनिवार सुबह 9.30 बजे गीताश्री गार्डन में च्यवन कल्याणक महोत्सव में रंगारंग नाटक का मंचन किया जाएगा। दोपहर 12.39 बजे नवग्रह, दश दिगपाल, अष्ट मंगल, लघु नवपद पूजन होगा। वहीं रात 8 बजे अंगरचना व भक्ति संध्या होगी। इधर शुक्रवार सुबह 9 बजे मंत्र उच्चारण से भगवान की प्रतिमा को अंजनशलाका पीठिका पर विराजित किया गया। 16 फरवरी तक आचार्यश्री पीठिका पर मध्य रात को अंजनशलाका करेंगे। आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध मंदिर ट्रस्टी मनोहरलाल चौरड़िया, शांताबेन चौरड़िया, राजेंद्र कोचर, विजय मोदी, सुनील वागरेचा, राकेश ओरा, सुरेश लोढा, राहुल चौरड़िया आदि ने किया है।
इन प्रतिमाओं की होगी प्राण-प्रतिष्ठा।
आयोजन