संस्थाओं ने संवेदना एवं सराहना पत्र दिए
संस्थाओं ने संवेदना एवं सराहना पत्र दिए
महिदपुर | अंगदानी विश्वास डोसी के अंगदान कर डोसी परिवार ने पीड़ित मानवता की मिसाल कायम की है। समाज में अंगदान के प्रति जागरुकता पैदा कर मासूम चेहरों पर मुस्कान लाना ही हमारा मुख्य ध्येय है। यह बात मुस्कान ग्रुप के संदीपन आर्य ने श्रद्धांजलि सभा में अभिव्यक्त करते हुए इसे मानवता के हित में प्रेरणादायी बताया। सभा में नर्मदा विकास प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष डाॅ. शरद जैन इंदौर, गरिमा पटवा रायपुर, डाॅ. स्नेहिल जैन सुवासरा, वरिष्ठ अभिभाषक महेंद्र सेठिया उज्जैन, मनोहरलाल कांठेड़ नागदा, कीर्ति राणा, उज्जैन महावीर शिक्षा प्रकल्प उज्जैन के संजय मित्तल, दुग्गड़ चापड़ा, रामनारायण कुमावत झारड़ा ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए डोसी परिवार को साधुवाद दिया। टी चौइथराम हॉस्पिटल इंदौर, एम.के. इंटरनेशनल आई बैंक, मुस्कान ग्रुप इंदौर की ओर से अंगदान व त्वचा दान, नेत्रदान हेतु जवाहर डोसी को सर्टिफिकेट समाजसेवी सरदारमल चौपड़ा के करकमलों से दिए गए। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा भेंट किए गए शोक संवेदना एवं सराहना पत्रों का वाचन भी किया गया। संचालन जैनेंद्र खेमसरा ने किया। डोसी परिवार की ओर से आभार सुभाष धोका ने माना।