पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फेयरवेल में किया डांस, विदाई में नम हुई आंखें

फेयरवेल में किया डांस, विदाई में नम हुई आंखें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | जूनियरों ने सीनियरों को विदाई फेयरवेल पार्टी के रूप में दी। शुक्रवार को शहर की दो शैक्षणिक संस्थाओं वर्धमान उमावि व मदर मेरी उमावि में आयोजित पार्टी में विद्यार्थियों ने खूब मौज मस्ती की। विदाई की बेला में सीनियरों को विदा देते समय हर किसी की आंखें नम हो गई। वर्धमान उमावि ने महिदपुर रोड स्थित वर्धमान कॉलेज में फेयरवेल पार्टी रखी गई। यहां विद्यार्थियों ने फिल्मी गीतों पर एकल व समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दी। अतिथि संचालक यशवंत वागरेचा, मीना वागरेचा, अजीतसिंह मारू, मनोरमा मारू रहे। सीनियरों के बीच स्पर्धाएं भी हुई। जानकारी प्राचार्या सुनीता पांडे ने दी।

प्रवेश से विदाई तक चित्रों का फिल्मांकन किया- मदर मेरी उमावि में प्राचार्या मारिया शेखावत के निर्देशन में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों ने छात्रों के बचपन से विदाई समारोह तक लघु एकांकी प्रस्तुत किया गया। वहीं शिक्षक बने छात्रों ने लघु नाटिका भी प्रस्तुत की। पश्चात कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के जन्म से लेकर प्रवेश व विदाई तक के चित्रों का फिल्मांकन भी किया गया। इस दौरान कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी हुई। सचिव राजेंद्रसिंह शेखावत ने विद्यार्थियों को सुझाव भी दिए। डॉ. लक्ष्मीनारायण सत्यार्थी ने गजल प्रस्तुत की। अंत में सभी सीनियरों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। जानकारी नीलेश नागर ने दी।

वर्धमान उमावि में नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं व कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...