- Hindi News
- सांवेर से चुराई बाइक पिस्टल के साथ तीन आरोपी पकड़ाए
सांवेर से चुराई बाइक पिस्टल के साथ तीन आरोपी पकड़ाए
क्राइम रिपोर्टर | खेड़ाखजूरिया/ महिदपुर
राघवीपुलिस को गुरुवार को चेकिंग के दौरान सांवेर से चुराई बाइक के साथ इंदौर क्षेत्र के तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। आरोपियों के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार एसपी एम.एस. वर्मा, एएसपी पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन एसडीओपी आर.के. राय, टीआई एस.आर. बगबैया के मार्गदर्शन में घौंसला चौपाटी पर वाहनों की जांच का अभियान चलाया गया। इसमें उज्जैन से रहे एक बाइक पर तीन सवारों को रोका। जिन्होंने अपने नाम शशिकांत उर्फ बंटी पिता दिलीप पटेल निवासी सुखलिया (देवास), पंकज पिता अनिल खरचे निवासी बरलाई शिप्रा (इंदौर), भोला पिता चतरभुज कुमावत पुवाडलादाई शिप्रा (इंदौर) से पूछताछ की तो बाइक के कागज नहीं बता पाए। शंका होने पर जब पुलिस ने पड़ताल की तो तीनों ने बाइक सांवेर से चुराना कबूला। वहीं तलाशी में भोला के पास से एक पिस्टल भी जब्त हुई। पुलिस द्वारा जांच में सांवेर थाने से बाइक चोरी का प्रकरण दर्ज होना पाया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू की। इसमें ओर भी खुलासे होने की संभावना है। कार्रवाई में एसआई एस.के. चौहान, एएसआई के.आर. पाल, प्रधान आरक्षक दिनेश डोडियार, विक्रमसिंह, आरक्षक लवकेश, विजय, संग्रामसिंह, महिपालसिंह, केरसिंह, मोहनदास का सहयोग रहा।
अज्ञातबदमाश घर में घुसे
महिदपुर | एकशिक्षिका के सूने मकान में अज्ञात बदमाश घुस गए। प्रधान आरक्षक राकेश मेड़ा ने बताया यशवंत मार्ग स्थित शिक्षिका सावित्री सोनी मनासा गई थी। जिनके सूने मकान पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश घुस गए। पड़ोसी हुकमचंद की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।