स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज मिला
महिदपुर | क्षेत्रकी एक वृद्ध महिला को स्वाइन फ्लू की शंका में जांच के लिए उज्जैन भेजा है। मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिनेशचंद्र सक्सेना ने बताया कि झारड़ा निवासी 70 वर्षीय एक वृद्धा को गुरुवार को उपचार के लिए लाए थे। परिजनों के अनुसार दो दिन से बुखार था एवं सांस लेने में तकलीफ थी। जांच उपचार की दृष्टि से उज्जैन रैफर किया।