पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबल डालने में दांव पर लगा रहे ठेका श्रमिकों की जिंदगी

केबल डालने में दांव पर लगा रहे ठेका श्रमिकों की जिंदगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिदपुरमार्ग पर पोल पर केबल डालने का कार्य कर रहे श्रमिकों की जान जोखिम में है। बावजूद इस और जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है।

गौरतलब है कि क्षेत्र में पोल शिफ्टिंग के बाद वर्तमान में इन पर केबल डालने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन उक्त कार्य को अंजाम देने वाले ठेकेदार की मनमानी के कारण जमीन से 40 फीट ऊंचाई पर केबल डालने वाले ठेका श्रमिकों को बगैर सुरक्षा उपकरणों के कार्य को अंजाम देना पड़ रहा है। मामले में बिजली कंपनी के एई अभिषेक रंजन ने चर्चा में बताया कि केबल डालने का कार्य करने वाले बिजली कंपनी के कर्मचारी नहीं हैं। ऐसे में यह समझ से परे है कि जो भी ठेकेदार उक्त कार्य को अंजाम दे रहा है उसे वर्क परमिट बिजली कंपनी से लेना जरूरी होता है। कंपनी मामले में पूरी तरह अनभिज्ञता जता रही है। ऐसी स्थिति में कोई अनहोनी होने पर जिम्मेदार कौन होगा।

बगैर सुरक्षा साधनों के केबल डालने के कार्य में जुटे ठेका श्रमिक। इनसेटपोलपर काम करता श्रमिक।