पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू जागरुकता रैली निकाली

स्वाइन फ्लू जागरुकता रैली निकाली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिदपुर/झारडा | क्षेत्रमें स्वाइन फ्लू के प्रकोप को देखते हुए जनजागरुकता के रैली प्रशासन द्वारा रैलियों का आयोजन कर कारण बचाव के बारे में जानकारी दी गई। नगर में रैली में बीएमओ डा दिनेश यादव, मेडिकल आफिसर डा दिनेश सक्सेना, डॉ. एम.एस. रामपुरे के नेतृत्व में निकाली गई। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। इसमें स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाडी़ कार्यकर्ता, किशोरी, बालिकाएं, ब्लॉक कम्यूनिटी मोबिलाइजर, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, सेक्टर सुरपवाइजर आदि ने भाग लिया। इसी प्रकार झारडा में निकली रैली में शासकीय कन्या उमा विद्यालय, माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय सहित महिला बाल विकास कार्यकर्ता आदि ने भाग लिया। ग्राम ढाबली कम्मा के माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय में भी रैली का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षकों स्टाफ ने भाग लिया। प्रभारी ज्योति तिवारी ने स्वाइन फ्लू के लक्षण, कारण बचाव के बारे में बताया। शासकीय अनिवार्य प्राथमिक विद्यालय में भी रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक राजकुमार ग्रोवर, मुकेश सूर्यवंशी, रोशन भैसारे, सुमित परमार आदि मौजूद थे।

खेडा़खजुरियामें निकली-ग्राम मेंस्वाइन फ्लू की रोकथाम बचाव के संबंध में रैली का आयोजन किया गया। सुनीता सालूके, सरिता राठौड, गीता जोशी, सीमा परिहार, राधा जोशी, दुर्गा चरड, अनिता चरड, रामसिंह राठौड़ सहित आशा एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता, विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

रैली में शामिल चिकित्सक और स्वास्थ्य कार्यकर्ता।