पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिदपुर रोड में भी जागरूक किया

महिदपुर रोड में भी जागरूक किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिदपुर रोड | नगरमें सोमवार को सभी शासकीय स्कूल, आंगनवाडी़ एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नेशनल डिवार्मिंग डे को सफल बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य जागरुकता रैली निकाली। रैली में बच्चे हाथों में स्वास्थ्य के जागरुकता संदेश की तख्तियां लेकर निकले। इसके बाद पंचायत परिसर में एकत्रित होकर स्वास्थ्य विभाग के सुपर वाइजर सलीम मंसूरी ने स्वाइन फ्लू से बचाव के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी प्राचार्य एस.एन. बामनिया तथा कन्या प्राथमिक के प्रधान अध्यापक विमल सूर्यवंशी द्वारा भी बच्चों को सुरक्षा के उपाय बताए। जानकारी सलीम मंसूरी ने दी।