उज्जैन के शार्ट रूट के लिए निर्देश दिए
महिदपुर | नगरसे उज्जैन के 34 किमी दूरी वाले पहुंच मार्ग के लिए मप्र कांग्रेस कमेटी सदस्य अशोक नवलखा ने कलेक्टर कवींद्र कियावत से मुलाकात कर जानकारी दी। इसमें बताया कि उक्त मार्ग निर्माण होने से महिदपुर से उज्जैन की वर्तमान दूरी 58 किलो मीटर के स्थान पर 34 किलोमीटर रह जाएगी। यह मार्ग सेकाखेडी़, टांडा, चौरवासा, धाराखेडा़, बरखेडा बुजुर्ग, हिंगोनिया, मीन, सैलारी, पानबिहार, कागदी कराडी़या होते हुए भेरूगढ़ सिहस्थ मेला क्षेत्र पहुंचेगा। निर्माण से होने वाले फायदों के बारे में भी जानकारी दी।
जिस पर कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। नवलखा ने बताया कि उक्त मार्ग के लिए 31 करोड़ 70 लाख की डीपीआर बन गई है। सिर्फ वित्तीय प्रशासकीय स्वीकृति के चलते कार्य लंबित है।