पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुएं में डूबे ग्रामीण के मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज

कुएं में डूबे ग्रामीण के मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर | झारडा/महिदपुर

एकग्रामीण की कुए में डूबने से मौत हो गई। जिसमें जांच पश्चात हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। एसडीओपी आरके रॉय ने बताया कि मंगलवार को ग्राम अरनिया बागडा के कुएं से बाबूलाल पिता बसंत निवासी नाहरखेडा़ (हालमुकाम उज्जैन) का शव मिला था। जिसमें मर्ग कायम कर जांच की तो पाया कि सोमवार शाम को बाबूलाल मुकेश पिता गणपत निवासी अरनिया बागडा़ दोनों ने झारडा से शराब खरीद कर साथ में पी थी। जिसके बाद दोनों बाइक में सवार होकर रवाना हुए। अरनिया बागडा़ के समीप खेत में कुछ बातों को लेकर विवाद हुआ था मुकेश ने बाबूलाल को कुएं में धक्का दे दिया। विवाद के निशान भी खेत में मिले है। पुलिस ने बुधवार रात में मुकेश के खिलाफ हत्या की धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया। वही मुकेश की तलाश आरंभ की। पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर जांच अभियान जारी रखा है। वहीं मुखबिर के माध्यम से जानकारी ली जा रही है।