खस्ताहाल मार्ग पर भी वसूल रहे टोल
महिदपुर | उज्जैनसोयत टोल मार्ग के संधारण पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि टोल दरों में वृद्धि हो रही है। ऐसे में मार्ग से गुजरने वाले वाहन संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षों पूर्व निर्मित उक्त टोल मार्ग में देखरेख के अभाव में वर्तमान में जर्जर हो गया है। निर्माण के समय मानक स्तर की चौड़ाई का ध्यान भी नहीं रखा गया। इस कारण वाहनों की क्रासिंग के समय असुविधा होती है। वहीं क्षतिग्रस्त मार्ग दुर्घटना का कारण भी बन रहा है। इन सब बातों के बावजूद टोल नाका प्रबंधक द्वारा प्रतिवर्ष टोल राशि में वृद्धि की जा रही है। ट्रक अॉपरेटर यूनियन के अध्यक्ष मुख्तार अहमद नागौरी ने जिम्मेदारों से इस ओर ध्यान दे कर वाहन चालकों को राहत देने की मांग की है।