- Hindi News
- एक दिन के अवकाश के बाद काम पर आज लौटेंगे कर्मचारी
एक दिन के अवकाश के बाद काम पर आज लौटेंगे कर्मचारी
सीएमओसफाईकर्मियों के बीच हुए विवाद के बाद बुधवार को सामूहिक अवकाश का आवेदन देकर छुट्टी पर रहे। इससे बुधवार को नगर में सफाई नहीं हुई। वहीं दोपहर बाद नपाध्यक्ष से चर्चा उपरांत गुरुवार से कार्य पर लौटने की बात कही। सीएमओ प्रमोद बरूआ से मंगलवार को सफाईकर्मियों ने वेतन की मांग अभद्र व्यवहार को लेकर आक्रोश जताया था। इसमें सफाईकर्मियों ने एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा था। वहीं बुधवार को सुबह सभी सफाईकर्मियों ने तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहने संबंधी आवेदन सौपा। दोपहर में नपाध्यक्ष कय्यूम नागौरी, स्वास्थ्य समिति के सभापति लुकमान नागौरी, पार्षद सगीर बेग, सिद्दीक नागौरी, अनुज निर्वाणी आदि ने स्वास्थ्य निरीक्षक उमेश दावरे, दरोगा मनोज दावरे से बैठक कर चर्चा की। इसमें वेतन संबंधी पत्रक तैयार कर तनख्वाह देने की बात कही। वहीं अन्य मांगों को लेकर परिषद में विस्तर पुर्वक चर्चा की जाएगी। इधर एक दिन सफाई के अभाव में नगर में मुख्य मार्ग सहित गलियों में कचरा फैला रहा। इससे रहवासियों को भारी परेशानी हुई।
सफाईके साथ जागरुकता की मांग
महिदपुर| स्वाइनफ्लू के प्रकोप को देखते हुए अंचल में ग्रामीण भयभीत है। जिसके लिए पर्याप्त सफाई जन जागरूकता के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक नवलखा ने कलेक्टर से मांग की है। नवलखा ने बताया कि समीपस्थ ग्राम गुराडीया सांगा, उमरिया के रहवासी नगर में आते है। जिनकी अधिकांशत: नारायणा रोड क्षेत्र में बैठक है। ऐसे में यहां की समुचित सफाई के साथ ग्रामीणों को जागरूक करना अनिवार्य है।