बच्चों को दी जाएगी आयरन की खुराक
महिदपुर/झारडा| सरकारीगैर सरकारी स्कूलों के 1 से 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राज्य सरकार 10 फरवरी को नेशनल डिवार्मिंग डे मनाने जा रही है। इस दिन बच्चों में आयरन की कमी दुर करने के लिए जरूरी दवाओं की खुराक दी जाएगी। शनिवार को झारडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन में कार्यशाला सम्पन्न हुई। जिसमें तहसीलदार निधि वर्मा, प्रभारी ब्लाक मेडीकल ऑफिसर डॉ. दिनेश यादव ने डी वार्मिंग डे के बारे में विस्तार से बताया। जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य परियोजना विभाग को भी निर्देश जारी किए गए। इसमें अनिता ठाकुर, शंकरसिंह चौहान, दिलीप दाधिच, सज्जनसिंह तोमर, आशा कार्यकर्ता, सहयोगी, सुपावाईजर, एएनएम आदि मौजूद थी। स्वाइन फ्लू के प्रकोप को देखते हुए कार्यशाला के माध्यम से जागरूकता रैली के निर्देश दिए गए।