अंचल में तेज हवा के साथ बारिश हुई
नागदा | शनिवारदेर रात 10 बजे शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह जहां लोग गर्मी महसूस कर रहे थे। तो रात में हल्की बारिश के साथ हवाएं चलने से मौसम में एक बार फिर ठंडक घुल गई है। ऐसे में संभवत: ठंड बढ़ने सकती है। अचंल रात करीब 9 बजे से बारिश शुरू हुई। जो कुछ जगहों पर देर रात तक जारी रही। महिदपुर में 15 मिनट बारिश हुई। वहीं बड़नगर में 10 मिनट तक बारिश हुई। वहीं उन्हेल में रात 8 बजे से बारिश शुरु हुई वहां भी 10 मिनट तक जारी रही। वहीं महिदपुर रोड में करीब 9.15 बजे बारिश शुरू होने के साथ चने के आकार के ओले गिरे। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ। अंचल हल्की बारिश से मौसम कुछ दिनों से आई गर्मी से ठंडक घुली है। लोग राहत महसूस कर रहे हैं।