ग्रामीण पर जानलेवा हमला, प्रकरण
महिदपुर | खंबेपर तार लगाने कि बात पर एक ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इसे उज्जैन रैफर किया गया। राघवी पुलिस के अनुसार ग्राम सुहागपुरा में शनिवार को बिजली के खंबे पर तार लगाने की बात पर जीवनसिह पिता मोहनसिंह के साथ गब्बरसिंह, भगवानसिंह, कालूसिंह, कानसिंह ने लकडी से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल जीवनसिंह को नगर के शासकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां से प्रथमिक उपचार के बाद उज्जैन रैफर किया। पुलिस ने चारों पर प्रकरण दर्ज किया है।