- Hindi News
- विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला बैठक आयोजित
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल जिला बैठक आयोजित
महिदपुर | विश्वहिंदू परिषद, बजरंग दल जिला उज्जैन ग्रामीण की बैठक ग्राम टुकराल में हुई। इसमें प्रांत सहमंत्री नंदकिशोर उपाध्याय प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अनिल कासलीवाल, जिला अध्यक्ष महेंद्र सिहं डोडिया, जिला मंत्री सत्यनारायण शर्मा उपस्थित थे। प्रांत सहमंत्री उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों एवं आने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। इसमें जिला परिषद परिचय सम्मेलन वर्ग एवं प्रांत बैठक 14 15 फरवरी को धार में संपन्न होगी। सभी जिला पदाधिकारी बैठक मे अपेक्षित है। बैठक में प्रखंड के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें प्रखंड मंत्री गोविंद कुमावत खजुरिया मंसुर, प्रखंड गोरक्षा प्रमुख मुकेश पांडे राजुनिपानिया, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख शंकरसिंह आंजना मालीखेडी़, सह गोरक्षा प्रमुख पंकज प्रजापत राजुनिपानिया, सह सुरक्षा प्रमुख राजेश कुमावत डुंगरखेडा़ की घोषणा की गई। बैठक में जिला संयोजक मुकेश पाटीदार, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु पाटीदार, जिला अखाडा़ प्रमुख मनोज प्रजापत, जिला सहमंत्री अनिल दवे एवं सभी प्रखंड पदाधिकारी उपस्थित थे।