पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण प्रदूषित होने से ईंट भट्टे हटाने की मांग

पर्यावरण प्रदूषित होने से ईंट भट्टे हटाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिदपुर | नगरीयक्षेत्र में बडी़ संख्या में ईट भट्टे संचालित हो रहे हैं। इसके कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है। वहीं आसपास के रहवासियों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। इससे कई गंभीर बीमारियां होने की आशंका बनी हुई है। वार्ड 7 में जेल के पास भी ईट के भट्टे लग गए हैं। जो कैदियों के स्वास्थ्य पर भी असर कर रहे हैं। इससे कुछ लोंगों को स्वास संबंधी बीमारी भी हो चुकी है। इस कारण लोगों में भट्‌टे से निकलने वाले धुएं बीमारी होने का भय बना हुआ है। ऐसे में ईट भट्टों को नगरीय क्षेत्र से बाहर करने की मांग संबंधी ज्ञापन नपा उपाध्यक्ष कैलाश राठी, पार्षद सगीर बेग, शबनम बी, सिद्दीक नागौरी, लुकमान नागौरी ने एसडीएम अभिषेक गेहलोत को सौंपा।