आचार्यश्री की स्मृति में जरूरतमदों को दिया दान
महिदपुर | तपोनिष्ठ पप्पू श्री नवर|सागर सुरीश्वरजी मसा की पावन स्मृति में तपागच्छ महिला मंडल के द्वारा श्री शांतिनाथ आराधना भवन में अनुकंपा दान का वितरण किया गया। आचार्य भगवंत की सद प्रेरणा से महिला मंडल द्वारा पिछले 6 वर्षों से प्रत्येक अमावस्या के दिन उक्त पुनीत कार्य किया जा रहा है। सोमवार को भी अमावस्या के दिन आराधना भवन में वितरण के पहले आचार्य श्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पश्चात नवकार मंत्र का जाप व मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पिंकी कोचर ने भाव गीत की प्रस्तुति दी। वही महिला मंडल के द्वारा किए जा रहे प्रेरणादायी कार्य की समाजजनों ने अनुमोदना की। जिसके बाद जरूरतमंदों को गुरूदेव की स्मृति में विशेष उपहार के रूप में स्टिल डिब्बा व भोजन सामग्री, दूध, बिस्किट आदि का वितरण किया गया। जिन्हें पा कर सभी के चेहरे खिल गए। महिला मंडल की शांता कोचर, निर्मला कोचर, संतोष कोचर, सुशीला आंचल्या, अरुणा आंचल्या, पुष्पा सोनी, प्रभा कोचर, कुमुद वागरेचा, शीला भटेवरा, मधु बोथरा, शांता पोखरना, मोहन कोचर, इंद्रा कोचर के साथ ही बाबूलाल आंचल्या, ज्ञानचंद कोचर, महेश सुमन, सुभाष धोका, अशोक सोनी, राजू आंचल्या, शैलेष कोचर, जसवंत नास्कावाला, संजय सोनगरा, संदीप सेठीया, चमन सोनी, अतुल आंचल्या, लोकेश सोनगरा, रवि सुमन, जम्बू चौपड़ा, कपिल राखेचा, मोनू लूणावत, मिथुन नाहर, अनिल कोचर आदि मौजूद थे। संचालन जैनेंद्र खेमसरा ने किया।
उपहार के साथ महिला मंडल सदस्य। फोटो- शांतिलाल मीणा