पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जुलूस में भक्ति धुन पर थिरकीं युवतियां

जुलूस में भक्ति धुन पर थिरकीं युवतियां

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवनारायण जयंती पर रविवार को भगवान देवनारायण भक्तों का हाल जानने पालकी में विराजित होकर शहर की गलियों में निकले। मुख से निकले आई है पालकी जय देवनारायण की… के जयकारों के बीच हर भक्त भगवान के दर्शन कर निहाल हो गया।

सुबह करीब 10 बजे बेरछा रोड स्थित देवनारायण मंदिर से शुरू हुए चल समारोह में शामिल झांकी में पहाड़ चीरकर प्रकट हुए भगवान देवनारायण लोगों को दर्शन दे रहे थे। चल समारोह की अगवानी में डीजे व बैंड की थाप पर समाजजन जमकर थिरक रहे थे। चल समारोह महिदपुर रोड, बस स्टैंड, जवाहर मार्ग, शेषयायी चौक, स्टेशन रोड, कन्याशाला चौराहा, एमजी रोड, थाना चौराहा, गुर्जर मोहल्ला चौराहा, पाड़ल्या रोड, दयानंद कॉलोनी होते हुए पुन: मंदिर पहुंचा। चल समारोह शहर के जिस मार्ग से गुजरा भक्तों ने फूल बरसाकर भगवान का स्वागत किया। चंद कदम पर शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, राजनीतिक संगठनों ने स्वागत द्वार लगाकर चल समारोह का स्वागत किया।

प्रतिभाएं सम्मानित

विशेष अतिथि समाज के वरिष्ठ गंगारामजी गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर, निर्भयसिंह पाल (भोपाल), विनोद पाल (भोपाल), भय्यालाल पाल, लालजी पटेल (इस्लामनगर), डालचंद पटेल (खेजड़ा), गिरधारीलाल चौधरी, गुर्जर गायरी पाल समाज अध्यक्ष रमेशचंद्र पाल, सुरेंद्रसिंह गुर्जर, जगदीश गुर्जर, राजेंद्र अवाना, चैनसिंह गुर्जर, अजय गुर्जर, हरिसिंह गुर्जर, राजेश पाल, बापूसिंह गुर्जर, लालसिंह पाल, सुंदरलाल पाल, शंभु चौधरी, विक्रमसिंह चौधरी (देवास), पार्षद उषा गुर्जर पार्षद रहे। संचालन पवन गुर्जर ने किया। आभार नीतेश गुर्जर ने माना। कार्यक्रम में रमेशचंद्र चंदेल ने काव्य पाठ किया। समारोह में समाज के प्रतिभावन विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

इन्होंने किया स्वागत- चल समारोह का नागदा व्यापारी संघ के दिनेश अग्रवाल, किराना व्यापारी संघ के घनश्याम राठी, पांचाल समाज, क्षत्रिय महासंघ के सरनामसिंह चौहान, अंतरसिंह तोमर, राधे जायसवाल मित्र मंडल, अमन यंग यूनिटी, मुस्लिम समाज, यादव समाज, शहर कांग्रेस कमेटी, जिला महिला कांग्रेस, भाजपा, नपा, जायसवाल समाज, ऑटो एसोसिएशन, युकां, जनपद सदस्य प्रतिनिधि भीमराज मालवीय आदि ने स्वागत किया।

ये थे मौजूद- दीपक पाल, मुकेश गुर्जर, गुड्डू चौधरी, ईश्वरसिंह गुर्जर, दरबारसिंह गुर्जर, राजेश गुर्जर, नागूसिंह गुर्जर, पार्षद सुनील गुर्जर, मुकेश चौधरी, रानी गुर्जर, सुनीता गुर्जर, शांतिदेवी गुर्जर, वीरेंद्र गुर्जर, नागेश्वरी पाल, विशाल गुर्जर, विक्की गुर्जर, विकास, नंदू गुर्जर, दीपक गुर्जर, बल्लू गुर्जर, संतोष मंत्री, सुरेश गुर्जर, श्यामू अवाना, राजेंद्र गुर्जर आदि मौजूद थे।

चल समारोह में शामिल समाजजन (ऊपर)। डीजे पर थिरकती समाज की युवतियां।

समाज तभी प्रगति करेगा जब हम शिक्षित होंगे
चल समारोह समापन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा समाज की प्रगति व उन्नति के लिए हमें पुरानी रुढ़ीवादिता छोड़ आज के जमाने के संग चलना होगा। यह तभी होगा तब हमारे समाज का युवा वर्ग शिक्षित होगा। बदलते दौर में लोगों के सोचने का नजरिया भी बदला है। शिक्षा की जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इसके बिना सब अधूरा है। आज देश का हर युवा किसी ने किसी क्षेत्र में मुकाम बनाया है। वह सब शिक्षा की बदौलत है। हर वर्ग शिक्षित होगा तभी हमारा समाज प्रगति की नई ऊंचाइयां छुएगा।

खबरें और भी हैं...